सामाजिक कार्यकर्ता के असामायिक निधन पर शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 13 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश दास का निधन शनिवार की अहली सुबह इलाज के दौरान पटना एम्स में हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संदर्भ में मृतक के बड़े भाई राम बहादुर दास ने बताया कि दो तीन दिन पहले उनके  भाई कैलाश दास की अचानक तबीयत बिगड़ गयी तो उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया,

- Sponsored Ads-

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया। जहां शनिवार की अहली सुबह इलाज के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। मृतक का पार्थिव शरीर पटना से पैतृक गांव लाया गया और उन्हें बूढ़ीगंडक नदी के रामघाट के निकट शमशान घाट में अंतिम दाह संस्कार कर दिया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता के असामायिक निधन पर शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम 2कैलाश दास के निधन पर उनकी धर्मपत्नी चन्द्रिका देवी, पुत्री सारिका कुमारी, सोनिका कुमारी, छोटा भाई महेन्द्र दास, मनोज दास समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।मिली जानकारी के अनुसार कैलाश दास शादी, श्राद्ध आदि अवसर पर पूजा पाठ करवाने का काम किया करता था। उनके निधन पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक संवेदना जताई है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article