नालंदा: प्रोफेसर के द्वारा मंत्री को गले लगाने पर मंत्री श्रवण कुमार जमकर भड़के, कहा पढ़ाने आए हो या समधी मिलान करने

DNB Bharat Desk

 

प्रोफेसर को सुनाई खड़ी खोटी और भरी भीड़ में किया बेइज्जत

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार बुधवार को नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित किसान कॉलेज में सांसद निधि मद से पानी के टैंकरों को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इस दौरान कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा गुलाब का फूल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया जा रहा था। लेकिन जब किसान कॉलेज के बॉटनी विभाग के प्रोफेसर सुधीर रंजन ने मंत्री जी को गले लगाने की कोशिश की, तो मंत्री जी नाराज हो गए।

- Sponsored Ads-

नालंदा: प्रोफेसर के द्वारा मंत्री को गले लगाने पर मंत्री श्रवण कुमार जमकर भड़के, कहा पढ़ाने आए हो या समधी मिलान करने 2उन्होंने प्रोफेसर को फटकार लगाते हुए कहा, “क्या आप हमारे साथ समधी मिलन करने आए हैं?”प्रोफेसर ने मंत्री जी से माफी मांगी, लेकिन मंत्री जी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और मंत्री जी ने उन पर ही सवाल खड़ा कर दिया और कहा, “तुम प्रोफेसर के लायक नहीं हो?”यह घटना देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

नालंदा: प्रोफेसर के द्वारा मंत्री को गले लगाने पर मंत्री श्रवण कुमार जमकर भड़के, कहा पढ़ाने आए हो या समधी मिलान करने 3सांसद कौशलेन्द्र कुमार को भी प्रोफेसर ने गुलाब का फूल भेंट किया और गले भी लगाया, लेकिन मंत्री जी ने प्रोफेसर के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया, यह समझ से परे है।यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article