नालंदा: भैंसासुर जानवर अस्पताल के पास घर में सांप मिलने से मचा हड़कंप, घरवाले घर छोड़कर  निकले बाहर,लोगों ने कहा  अजगर का बच्चा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ के भैंसासुर जानवर अस्पताल के पास घर में सांप मिलने से हड़कंप मच गया।सांप मिलने से घर वाले सहमे हुए है जिसके कारण घर वाले घर छोड़कर घर से बाहर निकल चुके है।स्थानीय लोग सांप के बच्चे को अजगर बता रहे है।

क्योंकि सांप देखने से अजगर की तरह प्रतीत हो रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में सफाई करने के दौरान सांप का बच्चा देखा गया।फिलहाल इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया है।

नालंदा: भैंसासुर जानवर अस्पताल के पास घर में सांप मिलने से मचा हड़कंप, घरवाले घर छोड़कर  निकले बाहर,लोगों ने कहा  अजगर का बच्चा 2स्थानीय लोगों ने मांग की इस इलाके में जंगल झाड़ होने के कारण लोगों में हमेशा विषैला जानवर मिलने का डर लगा रहता है।लोगों ने इस इलाके में सर्च अभियान चलाने की मांग कर रहे है।हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुआ है कि बरामद सांप अजगर है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article