मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिजन टोला की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष में एक ही पक्ष के चार लोग घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरिजन टोला की है । घायल की पहचान हरिजन टोला निवासी विशाल मल्लिक सहित उसके परिवार के अन्य लोगों के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

वही पीड़ित पक्ष ने बताया कि बीती रात पार्किंग के विवाद को लेकर राहुल मलिक, कुंदन मलिक एवं अन्य लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर विशाल मलिक एवं उसके परिवार के लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रीत पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब एवं गांजे का सेवन एवं बिक्री धीरज मालिक एवं कुंदन मलिक तथा उसके परिवार के द्वारा किया जाता है और शराब के नशे में आए दिन उन लोगों के द्वारा मोहल्ले में बवाल किया जाता है ।

मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 2उक्त घटना के संबंध में बताते हुए विशाल मलिक ने कहा कि उसके छोटे भाई ने बीती रात अपनी साइकिल सामने खाली जमीन में लगाई और उसी वक्त कुंदन मलिक वहां पहुंच गए और अपनी बाइक को साइकिल के नजदीक लगा दिया और जब उसके भाई ने साइकिल निकालने की कोशिश की तो कुंदन मलिक के द्वारा गाली-गलौज की गई और जब इसी बात को लेकर विशाल मलिक शिकायत करने के लिए पहुंचे तो कुंदन मालिक एवं धीरज मलिक ने धारदार हथियार से उसे पर हमला कर दिया और कान काट दिया तथा बाद में घर में घुसकर विशाल मलिक के पिता सहित घर के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की।

मामुली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 3फिलहाल प्रीत पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध मुकस्सिल थाने में लिखित मामला दर्ज करवाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। सभी पीड़ित नगर निगम में दीहारी मजदूर के रूप में सफाई कर्मी का काम कर जीवन यापन करते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article