बेगूसराय में भूमि विवाद में चली गोली, दो घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के जगदीशपुर दियारा के वार्ड नंबर 4 में आज भूमि विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के सर में ही गोली फंसी हुई बताई जा रही है जबकि दूसरे घायल के भी सर में गोली लगते हुए निकल जाने की बात बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

घटनास्थल पर पहुंची बलिया पुलिस के द्वारा गंभीर रूप से घायल दोनों घायलों को इलाज के लिए बलिया के प्राथमिक अस्पताल में लाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मकान निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। इसको लेकर एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया तो वहीं दूसरे पक्ष के लोग जो मकान निर्माण करा रहे थे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

गोली लगने से घायल होने वालों में खिलाड़ी ठाकुर का 2 पुत्र शामिल है। जिसमें गंभीर रूप से घायल अर्जुन ठाकुर उम्र लगभग 50 वर्ष वहीं दूसरा पुत्र राजकुमार ठाकुर उम्र लगभग 45 वर्ष बताया गया है । दोनों घायल को बलिया में इलाज के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटनास्थल पर भय का वातावरण बना हुआ है ।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article