एपीएस एम कॉलेज बरौनी में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम समापन के दौरान मतदाताओं को किया गया जागरूक

DNB Bharat Desk

रैली को प्रभारी प्रधानाचार्य, डॉ0 सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

डीएनबी भारत डेस्क

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक महाविद्यालय  ,बरौनी के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई .रैली को प्रभारी प्रधानाचार्य, डॉ0 सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली का नेतृत्व प्रो0 रामागर प्रसाद, कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ,अयोध्या प्रसाद सिंह स्मारक  महाविद्यालय, बरौनी, ने किया.

- Sponsored Ads-

रैली में महाविद्यालय के शिक्षकों में डॉ आशुतोष  आनंद, डॉ 0 सत्यदेव सिंह,डॉ0 चंदन सिंह, डॉ0 रामबचन, डॉ0 राघवेन्द्र कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ0 अर्चना कुमारी, डॉ0 सत्यभामा, डॉ0 राजेश कुमार, डॉ0 मृत्युंजय ठाकुर, श्री बृजमोहन कुमार ,चंदन कुमार, सौरभ कुमार, कुंदन कुमार,नीतीश कुमार, कुंदन कुमार, दीपक कुमार ,कुमार, राहुल कुमार.,स्वयंसेवकों में guddu  कुमार,मनीष कुमार, करिश्मा कुमारी, स्तुति कुमारी, ज्योत्सना कुमारी,NCC cadets, और  महाविद्यालय के ढेर सारे  छात्रों ने भाग लिया.

एपीएस एम कॉलेज बरौनी में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम समापन के दौरान मतदाताओं को किया गया जागरूक 2रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और वाटिका चौक  होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर लौट आयी. रैली में छात्रों ने, पहले मतदान, फिर जलपान, वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल, छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान आदि नारों से मतदाताओं को जागरूक किया गया. प्रधानाचार्य ने इस कार्यक्रम  की  सफलता के लिए सभी स्वयंसेवक, छात्रों, एनसीसी के जवान समेत शिक्षकों को धन्यवाद और अपनी शुभकामनाएं दीं हैं.

 

बेगूसराय बरौनी संवाददाता चंदन कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article