बरौनी में अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर मॉक ड्रिल एवं प्रभात फेरी निकाली गई

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय हाजीपुर में अग्निशमन सप्त्ताह के अवसर पर शनिवार को प्रभारी पदाधिकारी अग्नि शमन केन्द्र बरौनी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मी द्वारा  मॉकड्रिल, ड्रिल एवं विद्यालय के बच्चे द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई । वहीं सुनील पोद्दार द्वारा विभिन्न प्रकार के आग की जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

इस दौरान गैस सिलेंडर में लगने वाले आग ,बिजली की आग ,खरपतवार की आग, तैलिए पदार्थ की आग,  शरीर के कपड़े मे लगने वाली आग के संबंध में जानकारी दी गई । वहीं गैस सिलेंडर में लगने वाली आग को डेमो द्वारा बुझाने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई । अग्निशमालय पदाधिकारी ने संजय कुमार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल तक अग्नि सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है ।

जहां विभिन्न क्षेत्र में मॉक ड्रिल के माध्यम सेबरौनी में अग्निशमन सप्ताह के अवसर पर मॉक ड्रिल एवं प्रभात फेरी निकाली गई 2 आग बुझाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । इस अवसर पर अग्निक मुकेश कुमार  दिलीप कुमार विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार भूपेंद्र कुमार सुरेंद्र सिह मिना कुमारी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे ।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article