खोदावंदपुर के बाड़ा हाट से बाइक की हुई चोरी, थाना में आवेदन देकर की शिकायत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा हाट से एक बाइक की चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बाइक मालिक ने घटना की सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को देते हुए लिखित आवेदन देकर शिकायत की। पीड़ित बाइक मालिक की पहचान चेरिया बरियापुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव निवासी राम प्रकाश महतो का पुत्र श्याम राजकुमार के रुप में किया गया.

उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 15 अगस्त की शाम वह अपनी काले रंग का एसप्लएडर बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 09 टी 9216 से बाड़ा हाट सब्जी खरीदने गए थे । शाम करीब सात बजे बाइक हाट में खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए । करीब 10 मिनट बाद सब्जी खरीदकर जब वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। जिसके बाद आस पास अपनी बाइक कि काफी खोजबीन किया। परंतु बाइक का कुछ भी पता नही चल सका।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर के बाड़ा हाट से बाइक की हुई चोरी, थाना में आवेदन देकर की शिकायत 2 उन्होंने आशंका जाहिर किया कि किसी चोर ने मेरा बाइक चोरी कर फरार हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में बाइक की खोजबीन किया जा रहा है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता  नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article