अवैध शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम
बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग करो निरोग रहो के तर्क पर योग किया गया। भवानंदपुर में मुखिया दीपक कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने योग से संबंधित कार्यक्रम किया जबकि वीरपुर पश्चिम पंचायत के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर जीवन रक्षक टीकाकरण करने आए स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की लाभुकों ने योग कार्यक्रम को संयुक्त रूप से किया।

- Sponsored Ads-

 

शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत के वार्ड नं 4 से पुलिस ने बिहार में प्रतिबंधित शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी अंजलि कुमारी दल बल के साथ क्षेत्र में गस्ती कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नं 4 सहुरी गांव में स्वर्गीय जमादार सहनी के 30 वर्षीय पुत्र शीत कुमार बिहार में प्रतिबंधित शराब की कारोबार कर रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस ने उक्त कारोबारी को 3 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article