बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डांटे से मारपीट, मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

 

घटना नगर थाना क्षेत्र के कपूरी स्थान जमा मस्जिद वार्ड नंबर 32 की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से मारपीट की गई।  मारपीट में दोनों पक्ष की ओर से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठी डांटे चलाया जा रहा है। मारपीट के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डांटे से मारपीट, मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 2घटना नगर थाना क्षेत्र के कपूरी स्थान जमा मस्जिद वार्ड नंबर 32 की है।  घटना के संबंध में एक पक्ष के घायल मोहम्मद फैयाज अहमद ने बताया है कि अपने जमीन पर घर बना रहे थे।तभी पड़ोसी दबंग आया और गाली गलौज करने लगा और मारपीट शुरू कर दिया। वहीं उन्होंने बताया की लाठी डांटे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद सबौद्दीन ने बताया है कि जबरन जमीन पर घर बनाया जा रहा था।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डांटे से मारपीट, मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 3इसका विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा घर में घुसकर महिला एवं पुरुष को लाठी डांटे एवं लोहे के रोड से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है इसके बावजूद भी वह जबरन घर बनाना चाहता है। क्योंकि जब न्यायालय कोर्ट में मामला चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी जबरन वह घर बनाने आ गया और जब इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर अपने गुंडो को बुलाकर महिला और पुरुष को लाठी डांटे एवं लोहे की रोड से पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डांटे से मारपीट, मारपीट में छह लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती 4उन्होंने बताया कि मारपीट का भी वीडियो भी है। जिसमें उन लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर नगर थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article