तेघड़ा विकास संघर्ष समिति ने रेल विभाग एवं आंदोलन कर्मियों के प्रति जताया आभार

14 वर्षों से लगातार संघर्ष के बाद तेघड़ा स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य रेल विभाग के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा रेलवे स्टेशन अनुमण्डल मुख्यालय वर्षों से उपेक्षित रहने के उपरांत अब कायाकल्प होगा। जनजागरण अभियान मंच एवं तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के बैनर तले विगत 14 वर्षों से लगातार संघर्ष के बाद तेघड़ा स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य रेल विभाग के द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है।

Midlle News Content

अब तेघड़ा स्टेशन आधुनिक स्टेशन का रूप धारण करेगा। रेल विभाग के द्वारा तेघड़ा स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य शुरू करने पर लोगों में हर्ष का माहौल है। तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह, संयोजक शशिभूषण भारद्वाज, सचिव पवन ठाकुर, कृष्णनंदन मिश्रा, जनजागरण अभियान मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, डॉ0 उग्रनारायण पंडित, डॉ0 मो0 शाहिद अकबरी उर्फ मिस्टर, रामानुज चौधरी, सरोज पासवान, महेन्द्र शर्मा, रंजीत कुँवर,

सच्चिदानंद पाठक, कामदेव यादव, दिनेश सिंह, राजीव रंजन सिंह, अशोक कुमार ठाकुर आदि ने तेघड़ा स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य प्रारंभ होने पर रेल विभाग के अधिकारियों, भारत सरकार एवं स्टेशन के विकास के लिये विगत 14 वर्षों से  आंदोलन में भाग लेने वाले तेघड़ा के बुद्धजीवियों, जनप्रतिनिधियों, एवं राजनीतिक सामाजिक कार्यकताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -