अंतर्राष्ट्रीय भारत रंग महोत्सव की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जन भारत रंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

 

ललित प्रकाश द्वारा लिखित व ऋषिकेश कुमार द्वारा निर्देशित नाटक लो आई वापस सोने की चिड़िया का नाट्य मंचन मल्हीपुर में की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारत रंग महोत्सव की 25 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जन भारत रंग कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। जिसके तहत बाल रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी की और से जन भारत रंग के अंतर्गत ललित प्रकाश द्वारा लिखित व ऋषिकेश कुमार द्वारा निर्देशित नाटक लो आई वापस सोने की चिड़िया का नाट्य मंचन मल्हीपुर में की गई।

- Sponsored Ads-

नाटक के माध्यम से विकसित भारत में कला का अहम योगदान है। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से दिखाया की एक अभिनेता कई काई चरित्रों को जीता है। समाज के बीच रहकर समाज की जन जन समस्याओं को नाटक के माध्यम से आम लोगो तक लाने का काम करता है। नाटक में यह भी दिखाया गया की रंगमंच का अपना वर्षों का इतिहास रहा है। एक बच्चा अभिनेता बनने के लिए अपने डर को ख़त्म कर लोगो को हँसाता है। हज़ारों लोगो के बीच अभिनय कर आपने आत्मविश्वास को मज़बूत कर पाता है।

अंतर्राष्ट्रीय भारत रंग महोत्सव की 25 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जन भारत रंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन 2 यह मंचन पूरे देश की 2000 से अधिक नाट्य संस्थाएं 21 फरवरी को शाम 4 बजे अपने अपने शहर में एक साथ नाट्य मंचन कर पूरे भारत वर्ष में इतिहास रचा गया। नाटक में पूर्णिमा कुमारी ,कंचन कुमारी, राज लक्ष्मी, राजेश कुमार, आयुष कुमार, प्रियांशु कुमार, शिवम् , धर्मवीर, सुमित, निर्णय कुमार आर्य, निश्चय आर्य, निर्भय आर्य के अभिनय पर लोग हंसते गुदगुदाते रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article