बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान क्रिकेट टुर्नामेंट समेत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे बिहार पुलिस सप्ताह अंतर्गत खेलो बिहार क्रिकेट टूर्नामेंट सहित विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम मे सोमवार को पुलिस केंद्र बेगूसराय मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या मे पुलिस कर्मी और पुलिस पदाधिकारीयों के द्वारा स्वाथ्य जाँच के साथ रक्त दान भी किया गया।

- Sponsored Ads-

बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान क्रिकेट टुर्नामेंट समेत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 2इसके पहले पुलिस केंद्र मे ही पुलिस एकादश और नागरिक एकादश के बीच रोमांचक मुकवला हुआ। इस संबंध मे बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया की बेगूसराय मे पुलिस सप्ताह का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक आयोजित की गई है। पुलिस सप्ताह के अंतर्गत मुख्यालय से थाना तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एकादश और नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मुकावला और रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए।

बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान क्रिकेट टुर्नामेंट समेत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 3 जिसका डाटा इकठ्ठा किया जा रहा है।एसपी मनीष ने बताया की इस तरह के आयोजन कर लोगो के बीच साइबर अपराध सहित अन्य सामयीक विषयों पर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।वही इस संबंध मे सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया की यह एक बहुत अच्छा अभियान है जिसके तहत अगर कोई अपनी मर्जी से बल्ड का डोनेशन कर रहे है। अब तक 18 यूनिट ब्लड डोनेट का काम पूरा हुआ है जो आगे भी जारी है। इस ब्लड को जरुरत मंद लोगो की मदद करने लिए उपयोग किया जायेगा। रक्त दान महादान।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article