दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध करते हुए किया कार्य

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में अपनी कई मांगों को लेकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी मंगलवार को दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।  बैंक के कर्मी काला बिल्ला लगाकर कामकाज किया। जॉइंट फोरम ऑफ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंक कर्मी चरणबद्ध आंदोलन की राह पर हैं।

- Sponsored Ads-

जॉइंट फोरम ऑफ दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के जिला संयोजक सुबोध कुमार दास ने बताया बैंक प्रबंधन द्वारा मांगें नहीं माने जाने पर आगामी 8 मार्च को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके पूर्व चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक में प्रबंधन स्तर पर व्याप्त भ्रस्टाचार की जांच व दोषी के खिलाफ कार्रवाई,बैंक कर्मियों की प्रोन्नति के लिए लिखित परीक्षा के तत्काल बाद इंटरव्यू ,मित्रा कमिटी के

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी काला बिल्ला लगाकर विरोध करते हुए किया कार्य 2अनुसार रिक्तियों में सीटों के संख्या में बृद्धि के साथ साथ सभी संवर्गों की इसमें  भागीदारी, स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता,प्रवर्तक बैंक के समान बैंक कर्मियों को मिले सुविधा,बैंक की शाखाओं के खर्च में बढ़ोतरी, सर्वर की समस्या का तुरंत निदान,कम्प्यूटर इंक्रीमेंट की बकाए राशि का भुगतान, प्रवर्तक बैंकों से आए अधिकारियों की पूर्ववत वापसी आदि मांगों को लेकर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन करने की तैयारी में जुटे हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article