समस्तीपुर वार्ड नंबर छह में साफ सफाई नहीं होने जगह जगह लगा गंदगी का अंबार, गंदगी एवं बदबू से लोगो के स्वास्थ्य के प्रति चिंता,वार्ड के निवासी हो रहे है परेशान

DNB Bharat Desk

वार्ड पार्षद दिनेश कुमार राय के द्वारा आवेदन दिया गया एवं सफाई कर्मियों की सूची मांगी गई। लेकिन अभी तक नगर निगम समस्तीपुर सफाई कर्मियों की सूची देने से इनकार किया ।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के नगर पंचायत चकनुर के वार्ड क्र. 06 के निवासी विगत एक माह से वार्ड के अंदर साफ सफाई नहीं होने से परेशान है। लोगों के घरो के सामने तथा सार्वजनिक कचरा स्थलों पर कूड़े का ढेर लगे रहने व नाली के पानी में गंदगी एवं बदबू से लोगो के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।समस्तीपुर वार्ड नंबर छह में साफ सफाई नहीं होने जगह जगह लगा गंदगी का अंबार, गंदगी एवं बदबू से लोगो के स्वास्थ्य के प्रति चिंता,वार्ड के निवासी हो रहे है परेशान 2

- Sponsored Ads-

नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारे के साथ चलाया गया संपूर्ण स्वच्छता अभियान पूरी तरह से दम तोड़ रहा है। जगह जगह गंदगी के कारन वार्ड की गलियों में पैदल चलना तक दुश्वार हो गया है। नगर पंचायत की सफाई टीम द्वारा गंदगी उठाए जाने के लिए लोगो द्वारा अपने घरो का कचरा निर्धारित स्थलों पर डाला जा रहा है। लेकिन विगत एक माह से सफाई कर्मचारियों की टीम द्वारा इस वार्ड में साफ सफाई का काम नहीं किया जा रहा है। समस्तीपुर वार्ड नंबर छह में साफ सफाई नहीं होने जगह जगह लगा गंदगी का अंबार, गंदगी एवं बदबू से लोगो के स्वास्थ्य के प्रति चिंता,वार्ड के निवासी हो रहे है परेशान 3

वार्ड में सफाई कर्मियों की कमी के कारण सफाई कर्मी टीम द्वारा साफ-सफाई समय समय पर नहीं हो पा रहा है। वार्ड में फैली गंदगी के विषय में वार्ड पार्षद दिनेश कुमार राय द्वारा भी नगर परिषद समस्तीपुर में सूचना देकर सफाई कराने की मांग की गई है, और सफाई कर्मियों की सूची की मांग की गई।समस्तीपुर वार्ड नंबर छह में साफ सफाई नहीं होने जगह जगह लगा गंदगी का अंबार, गंदगी एवं बदबू से लोगो के स्वास्थ्य के प्रति चिंता,वार्ड के निवासी हो रहे है परेशान 4

3 जनवरी 2023 को वार्ड पार्षद दिनेश कुमार राय के द्वारा आवेदन दिया गया एवं सफाई कर्मियों की सूची मांगी गई। लेकिन अभी तक नगर निगम समस्तीपुर सफाई कर्मियों की सूची देने से इनकार किया । जबकि पार्षद के सक्रिय होने के बाद भी सफाई का कार्य नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों की संख्या 02 हो जाने के कारण वार्ड के पुरा क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। कर्मचारियों को सभी वार्डों में नियमित सफाई के निर्देश दिए जा चुके है। वार्ड क्रमांक 02 में भी सफाई कार्य नियमित कराने की व्यवस्था की जा रही है।समस्तीपुर वार्ड नंबर छह में साफ सफाई नहीं होने जगह जगह लगा गंदगी का अंबार, गंदगी एवं बदबू से लोगो के स्वास्थ्य के प्रति चिंता,वार्ड के निवासी हो रहे है परेशान 5

वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद दिनेश कुमार और वार्ड नंबर 6 के जमदार के द्वारा ऑफिस में जाकर सिटी मैनेजर को बोला सफाई कर्मी के बारे में जानकारी दिया। सिटी मैनेजर ने कहा कि आप को जितना सफाई कर्मी मिलता है। उतने में सफाई करवाइए साथ ही सिटी मैनेजर ने सूची देने से इनकार किया।जिस कारन वार्ड के लोग घरो के बहार पड़ा कचड़ा एवं झारू मरने का काम खुद को करना पर रहा है जिस कारण आम लोगो में कर्मी के प्रति नाराजगी देखी ज रही है ।

समस्तीपुर संवादाता अनिल चौधरी 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article