फुलवड़िया थाना पुलिस ने चार युवक को एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं दो मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत किरतौल बसबिट्टी के पास अपराध की योजना बना रहे चार युवक को गश्ती दल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

डीएनबी भारत डेस्क 

फुलवड़िया थाना पुलिस गश्ती दल ने 16 फरवरी शुक्रवार की अहले सुबह लगभग सवा तीन बजे चार युवक को किरतौल बसबिट्टी के पास अपराध की योजना बनाते हुए एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार युवक की पहचान फुलवड़िया थानाक्षेत्र बरौनी नगर परिषद क्षेत्र शोकहारा गाछी टोला वार्ड एक निवासी राजीव कुमार, शोकहारा दो वार्ड 14 निवासी प्रशांत कुमार, वार्ड दो निवासी कुणाल कुमार एवं दीनदयाल रोड वार्ड 09 निवासी रौशन कुमार के रूप में की गई है।

वहीं एसपी बेगूसराय ने कहा कार्यवाई में शामिल गश्ती दव केसर पदाधिकार एवं पुलिस बल को सम्मानित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article