नई सरकार के गठन पर विधायकों को प्रलोभन देने का काम किया गया था, इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन पर करी कार्रवाई होनी चाहिए:- गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

 

ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि बंगाल की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होते हुए महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहे ।

डीएनबी भारत डेस्क

अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष पर कर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। दरअसल गिरिराज सिंह ने नई सरकार के गठन से पहले विपक्ष के द्वारा खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है तथा उन्होंने कहा है कि इस पर व्यापक पैमाने पर विधायकों को प्रलोभन देने का काम किया गया था। अब इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन पर करी कार्रवाई होनी चाहिए।

- Sponsored Ads-

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की बार-बार जो तेजस्वी यादव के द्वारा खेल होने का संकेत किया जा रहा था वह खरीद फरोख्त से ही संबंधित था और जहां तक खेल होने की बात है तो एनडीए ने सदन में बहुमत सिद्ध कर साबित कर दिया कि आखिर खेल करने वालों की मंशा क्या थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के द्वारा कहा गया कि मोदी इसकी क्या गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे तो इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी यह गारंटी अवश्य दे सकते हैं की हाल मे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं ।

नई सरकार के गठन पर विधायकों को प्रलोभन देने का काम किया गया था, इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन पर करी कार्रवाई होनी चाहिए:- गिरिराज सिंह 2वहीं उन्होंने सूर्य नमस्कार को लेकर एक खास समुदाय के द्वारा आपत्ति जताने पर कहा कि आज कुछ कट्टरपंथी मुल्ले लोग सूर्य नमस्कार के बहाने बच्चों को स्कूल जाने की मनाही कर रहे हैं एवं आरोप लगा रहे हैं कि उनके मजहब में यह बात नहीं लिखी है। जबकि सूर्य नमस्कार एक योग है और आज विश्व के अधिकांश देशों ने योग को प्राथमिकता दी है। अतः ऐसे लोग भ्रम फैलाने का काम ना करें । वहीं उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि बंगाल की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होते हुए महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहे ।

नई सरकार के गठन पर विधायकों को प्रलोभन देने का काम किया गया था, इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन पर करी कार्रवाई होनी चाहिए:- गिरिराज सिंह 3वह महिला के नाम पर कलंक है । ममता सरकार के द्वारा एक खास समुदाय के लोगों को सिर्फ बढ़ावा दिया जा रहा है और वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कई ऐसे मुसलमान हैं जो रामलाल के दर्शन के लिए जा रहे हैं तथा राम कथा में भी भाग ले रहे हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों के द्वारा ऐसे कुकृत्य किया जा रहे हैं जो आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं । इससे कुछ होने वाला नहीं है लोगों की आस्था प्रभु श्री राम से जुड़ी है और जुड़ी रहेगी ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article