घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया की है ।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी की हाथ पैर तोड़कर जमकर पिटाई कर दी । जिससे पुनीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनिया की है ।
- Sponsored Ads-

पुनीत यादव के भाई जय किशोर यादव ने बताया कि शनिवार की शाम पुनीत यादव अपने बगीचे में घूमने गए थे इसी दौरान कन्हाई यादव नामक व्यक्ति को अपने शीशम का पेड़ काटते हुए देखा और जब इस बात के लिए उन्होंने मना किया तो लाठी डंडे से कन्हाई यादव ने पुनीत यादव की पिटाई कर दी ।
फिलहाल इस मामले में पुनीत यादव के द्वारा बलिया थाने में आरोपी के विरुद्ध लिखित रूप से आवेदन दी गई है । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-