नालंदा: बंटवारे को लेकर अपने ही भाइयों में हुई चाकूबाजी, तीन लोगों को मारा चाकू, एक की मौत दो की हालत नाजुक, पुलिस मौके पर पहुंची

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव में देर रात भूमि-विवाद में गोतिया के बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी। जबकि, युवक के पिता व भाई जख्मी हो गए। मृतक सुनील पंडित का पुत्र संटू कुमार है। जख्मी पिता व भाई विपीन कुमार को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में मृतका की पत्नी ने बताया जा रहा है कि सुनील पंडित का गोतिया से बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी विवाद में दोनों पक्षों में देर रात भिड़ंत हो गई। आरोपितों ने चाकू व धारदार हथियार से पिता व दो पुत्रों को जख्मी कर दिया।

नालंदा: बंटवारे को लेकर अपने ही भाइयों में हुई चाकूबाजी, तीन लोगों को मारा चाकू, एक की मौत दो की हालत नाजुक, पुलिस मौके पर पहुंची 2तीनों जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। जहां डॉक्टर ने संटू को मृत घोषित करते हुए दो को रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत नाजुक बताये जा रहे है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article