समस्तीपुर: जिला कांग्रेस कमिटी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, लोक सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया अलग-अलग दायित्व

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक तैयारी की समीक्षात्मक बैठक समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक आदरणीय श्री राज कुमार राजन, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव आदरणीय श्री अजय कुमार चौधरी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री नागेंद्र पासवान विकल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रद्युमन यादव, दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री सीता राम चौधरी, समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, राम उदगार महतो,

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर की मेयर अनिता राम,ब्रज किशोर रवि, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, सुनील पासवान, समौली झा, मशकूर अहमद, कन्हैया कुमार, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मो० मोहिउद्दीन, समस्तीपुर एस०सी० प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, प्रखंड कांग्रेस कमिटी रोसड़ा के अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद सिंह, सिंघिया के प्रखंड अध्यक्ष श्री पार्थेश्वर सिंह, नगर अध्यक्ष डोमन राय, कल्याणपुर के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, खानपुर के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार, ग्रामीण के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, बहेड़ी प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मो० मो० जब्बार अंसारी, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार झा,

समस्तीपुर: जिला कांग्रेस कमिटी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, लोक सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया अलग-अलग दायित्व 2शिवाजीनगर प्रखंड अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, कामिनी देवी, गणेश चौधरी, कंचन देवी, शिव राम ठाकुर, मन्नू देवी, अरुण कुमार राय, संतोष कुमार भारती, अनिल कुमार सिंह, विश्वनाथ सिंह हजारी, शमी अहमद, मनोज महतो, अभिराज ठाकुर, गीता देवी, उमेश साह, राजेश कुमार दास, फूदन राम आदि लोग मौजूद थें।इस अवसर पर बोलते हुए पर्यवेक्षक श्री राजन जी ने जिले के पदाधिकारी तथा प्रखंड अध्यक्ष का आवाहन किया की वे बूथ स्तर तक बने हुए संगठन की एक बार पुनः समीक्षा कर जहां कहीं आवश्कता महसूस करें और अधिक से अधिक साथियों को जोड़ने का प्रयास करें ताकि किसी प्रकार की कोई कमी बाकी नहीं रह जाए।

समस्तीपुर: जिला कांग्रेस कमिटी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक, लोक सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया गया अलग-अलग दायित्व 3अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने सभी प्रखंड अध्यक्षों तथा प्रखंडों से जुड़े जिले के पदाधिकारियों को संगठन को धारदार बनाने हेतु साधुवाद दिया तथा आवाहन किया की जिस बूथों पर अगर कोई कमी है तो उसे पुनर्गठित कर 18/02/2024 तक ज़िला कार्यालय में जमा करा दें। अपने संबोधन में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव तथा इसी मिट्टी के लाल श्री अजय कुमार चौधरी ने कहा कि वैसे तो जिले में हर स्तर तक संगठन काफ़ी सक्रिय है फिर भी आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुस्तेदी आवश्यक है।

 

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article