नालंदा: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी कार्यालय बिहार शरीफ में कार्यकर्ताओ की हुई बैठक

DNB Bharat Desk

 

लोकसभा के समन्वयक सह ओब्जोर्वर डॉक्टर विनोद यादव हुए बैठक में शामिल

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार शरीफ के धनेश्वरघाट स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। इस बैठक में नालंदा लोकसभा के समन्वयक सह ऑब्जर्वर डॉक्टर विनोद यादव शामिल हुए।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने दावा किया,12 तारीख को फ्लोर टेस्ट के दौरान खेला होगा। 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट के दिन नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी और बिहार में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए भी कहा गया

नालंदा: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी कार्यालय बिहार शरीफ में कार्यकर्ताओ की हुई बैठक 2इस बार लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन से नालंदा लोकसभा के लिए कांग्रेस को टिकट देने की मांग की है। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि नालंदा जिला कांग्रेस के लिए पारंपरिक सीट रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article