आगामी लोक सभा चुनाव में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:- राजबंशी महतो

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं बिहार की एनडीए गठबंधन की नीतीश सरकार के क्रियाकलापों के विरोध में आगामी 3 मार्च को पटना में महागठबंधन द्वारा जन विश्वास रैली आहूत किया गया है।

- Sponsored Ads-

इस जन विश्वास रैली की सफलता के लिए रविवार को महागठबंधन से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में हुई इस बैठक में बोलते हुए स्थानीय विधायक राजबंसी महतो ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोगों को केवल सब्जबाग दिखाकर वोट अर्जित करने का प्रयास कर रही है।

आगामी लोक सभा चुनाव में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:- राजबंशी महतो 2देश में मंहगाई बढ़ी है। किसान बदहाल स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ विश्वासघात कर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पलटी मारी है। उन्होंने बिहार की जनता का विश्वास खो दिया है। आगामी लोक सभा चुनाव में बीजेपी को इसका फल भुगतना होगा।

आगामी लोक सभा चुनाव में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:- राजबंशी महतो 3उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर जन विश्वास रैली में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। जन विश्वास रैली की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया गया।

आगामी लोक सभा चुनाव में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार:- राजबंशी महतो 4बैठक में प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा,सीपीआई के अंचल मंत्री उदय चन्द्र झा, सीपीएम के नेता नेतराम यादव,अब्दुल कुदुस, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मो सुभान, माले नेता अवधेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन यादव,कैलाश यादव आदि ने अपने विचार रखे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article