वीरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘गोद भराई’ कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

DNB Bharat Desk

विभागीय अधिकारियों के आदेशानुसार वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह पर पंचायत, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को सेविकाओं ने अपने अपने पोषक क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्यों से उत्साह पूर्वक गोद भराई कार्य क्रम को आयोजित कर स्वस्थ्य बिहार सुन्दर बिहार बनाए जाने की संदेश को दी है।

- Sponsored Ads-

इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 41 पर सेविका अलका कुमारी के नेतृत्व में गोद भराई कार्य क्रम को आयोजित किया गया।

वीरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'गोद भराई' कार्यक्रम का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक 2जिसमें मौजूद लोगों के विच सेविका अलका कुमारी के द्वारा शादी की सही उम्र, बच्चों के जन्म में अंतर, जिंदगी के प्रथम हजार दिन,अस्तन पान, सुरक्षित व संस्थागत प्रसव, नियमित टिकाकरण, संतुलित व बीटामीन यूक्त स्वाया भोजन, दिन में दो घंटे आराम आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका डेजी गांधी,वार्ड सदस्य रुवी कुमारी, सेविका सावित्री कुमारी,सहायीका वेवी कुमारी, सुनीता कुमारी समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

Share This Article