बेगूसराय में पुलिस ने जब्त की करीब चालीस लाख का शराब, ट्रक के तहखाना में था शराब

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्कर शराब तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस भी शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां 40 लाख रुपए मूल्य की शराब जब्त की वहीं दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छौड़ाही थाना की पुलिस ने दौलतपुर मालीपुर सड़क स्थित राजोपुर के समीप की।

बताया जा रहा है कि छौड़ाही थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक पर भारी मात्रा मे शराब ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर छौड़ाही थाना की पुलिस ने सड़क पर घेराबंदी की। इसके बाद पुलिस ने उत्तराखंड नंबर के ट्रक को रोक कर जांच की तो गाड़ी के अंदर तहखाने में 350 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ।

- Sponsored Ads-

इस दौरान थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया है कि जांच के दौरान गस्ती टीम ने एक ट्रक को रोका तो उस ट्रक के अंदर तहखाना में छुपा कर 350 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया। उन्होंने बताया है कि ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article