अलग अलग दो विधालयों में शिक्षा संवाद आयोजित, पढ़ाई के लिए चेतना जरूरी : सीओ

DNB Bharat Desk

सीओ ने कहा कि पढ़ाई के लिए चेतना जरूरी है अगर छात्राएं पढ़ती है,तो तीन पीढ़ी शिक्षित होती है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों के हाई स्कूलों में शुक्रवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान बीपीएस प्लस टू विद्यालय वीरपुर व उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।बीडीओ अरुण कुमार निराला,सीओ ललिता कुमारी व प्रखंड शिक्षा अधिकारी स्नेहलता वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर सीओ ने कहा कि पढ़ाई के लिए चेतना जरूरी है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि छात्राएं पढ़ती है,तो तीन पीढ़ी शिक्षित होती है।बीडीओ अरुण कुमार निराला ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा लगातर यह प्रयास जारी है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई को जारी रखने में कोई बाधा न आये।इसके लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है।उन्होंने उपस्थित बच्चों से इसका सीधा लाभ लेने की अपील की।

अलग अलग दो विधालयों में शिक्षा संवाद आयोजित, पढ़ाई के लिए चेतना जरूरी : सीओ 2प्रखंड शिक्षा अधिकारी,स्नेहलता वर्मा,बीआरपी रामानंद सिंह,बीपीएम रणवीर कुमार,बीसीओ विनोद पाल आदि ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी और इसका सीधा लाभ लेने की अपील की।वहीं स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत की।कार्यक्रम का संचालन सुमन कुमार ने किया।मौके पर एचएम नीरज कुमार,संत कुमार सहनी,पुनीत चौधरी,संजय चौधरी सहित सभी शिक्षक,शिक्षिका व छात्र-छात्राएं तथा उसके अभिभावक उपस्थित थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article