सेवानिवृत शिक्षक शिव कुमार मिश्र के निधन पर शोक

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के सेवानिवृत शिक्षक व मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव निवासी लगभग 70 वर्षीय शिव कुमार मिश्र का निधन रविवार की रात्रि में हो गया। वह समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर प्रखंड में उच्च विद्यालय सिरसी में वर्षों तक अपनी सेवा दिए थे। अत्यंत मृदुभाषी व सादगी का जीवन व्यतीत करने वाले श्री मिश्रा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

उनके निधन पर पूर्व प्रमुख मिथलेश कुमार मिश्र, सरपंच उषा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सरोज कुमार,अंकित कुमार,बिदुलिया ठाकुरवाड़ी के महंत कन्हैया दास आदि ने अपनी शोक संवेदना जताई है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article