जन सुराज विचार मंच की राज्य स्तरीय बैठक पटना में आयोजित, बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों के संवाद सारथी हुए शामिल

DNB Bharat

जन सुराज विचार मंच की राज्य स्तरीय बैठक पटना में आयोजित, बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों के संवाद सारथी हुए शामिल

प्रशांत किशोर ने कहा – समाज के प्रबुद्ध लोग अगर लोकतंत्र में भागीदार नहीं बनेंगे तो मूर्ख लोग ही शासन करते रहेंगे

डीएनबी भारत डेस्क 

जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर 2 अक्टूबर को दल की घोषणा होने से पहले समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आज पटना के ज्ञान भवन में बिहार भर से आए समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने बुद्धिजीवियों के प्रश्नों का उत्तर दिया और साथ में समाज की समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।

- Sponsored Ads-

उन्होंने समाज के शिक्षित लोगों से ग्रीस दार्शनिक प्लेटो की बात दोहराते हुए कहा कि यदि समाज के शिक्षित और प्रबुद्ध लोग राजनीति में नहीं आएंगे तो मुर्ख लोग ही जनता पर राज करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज समाज का एक बड़ा वर्ग जो शिक्षित हैं और जिनका चरित्र भी अच्छा है पर वह राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं क्योंकि नेताओं द्वारा यह भ्रम फैला दिया गया है कि बिहार में राजनीति करने के लिए आपको जाति या धनबल की जरूरत होती है।

इस कारण से जो लोग सक्षम हैं और जिनकी सोच समाज में कुछ अच्छा करने की है फिर भी साहस की कमी के कारण वह भी राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं। इसी को देखते हुए जन सुराज विचार मंच की कल्पना की गई है जिससे वह लोग जुड़ सके जो अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और अब समाज को जागृत करने में और आमजन तक जन सुराज का संदेश पहुंचाने में अपना कंधा दे सके।

यह समाज के प्रबुद्ध लोगों की जिम्मेदारी है कि जो लोग विकास में पीछे छूट गए हैं, उनको आगे लाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। इस कार्यक्रम में जन सुराज विचार मंच के सभी जिला संवाद सारथी और प्रखंड संवाद सारथी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article