भारत देश धर्म और आध्यात्म का केंद्र है, यहां आकर काफी अच्छा लगा- विदेशी शैलानी

DNB Bharat Desk

 

अर्धकुंभ को लेकर दूसरे शाही स्नान के दौरान पहुंचे कई देश के विदेशी पर्यटक

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के प्रसिद्ध आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम पर जहां देश भर के संत महात्माओं और श्रद्धालुओं ने दूसरे शाही स्नान पर्व में हर हर महादेव की जयकारे के साथ भाग लिया। वहीं यूरोपीय महादेश से लगभग दो दर्जन की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विदेश से चलकर अर्धकुंभ स्थली सिमरिया गंगा धाम में पहुंचे विदेशी पर्यटक को सर्व मंगला आध्यात्मिक योग विद्यापीठ के स्वामी चिरात्मन जी महराज ने अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।

- Sponsored Ads-

भारत देश धर्म और आध्यात्म का केंद्र है, यहां आकर काफी अच्छा लगा- विदेशी शैलानी 2अंग वस्त्र पाकर अभिभूत होकर विदेशी सैलानियों ने कहा की भारत में गंगा एक पवित्र नदी माना जाता है, गंगा नदी का महत्व का वर्णन करना कठिन है, हमारे देश में रहने वाले भारत के लोग अक्सर चर्चा करते हुए इन्हें माता कह कर पुकारते हैं।भारत देश हमेशा धर्म और अध्यात्म से जुड़ा रहा है, जिससे कारण भारत धर्म व अध्यात्म का केन्द्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारत का इस अर्धकुंभ ऐतिहासिक सिमरिया गंगा धाम में इन महात्माओं,साधुओं के बीच गंगा स्नान कर मुझे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज हमें सब कुछ प्राप्त हो गया। यहां आकर हमें शांति प्राप्त हो रही है।

भारत देश धर्म और आध्यात्म का केंद्र है, यहां आकर काफी अच्छा लगा- विदेशी शैलानी 3इस अर्धकुंभ में भारत के विभिन्न जगहों से पधारे महात्माओं का दर्शन दुर्लभ है लेकिन आज हम सौभाग्यशाली है जो ऐसे महान विभूति के दर्शन हुए हैं, ऐसा लग रहा है मानो हमें सबकुछ मिल गया हो.उन्होने माता गंगा को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम हाथ जोड़कर प्रणाम करते किया और श्रद्धा की नजरों से देखते रहे. अर्धकुंभ के दौरान लोगों ने कभी संत महात्माओं,नागा साधुओं के साथ विदेशी पर्यटक को देख रहे थे, और अपने धर्म पर उन्हें गर्भ हो रहा था कि विदेशी पर्यटक भी हमारे धर्म के प्रति इतनी आस्था रखते हैं,

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article