समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में स्थानीय मिल्लत अकादमी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समस्तीपुर के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार, महिला आयोग की चेयरमैन एवं पूर्व  सांसद श्रीमती अश्वमेघ देवी शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निशांत कुमार एवं डॉ एम एन रहमान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

समस्तीपुर: बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित 2कार्यक्रम में करीब चार सौ गरीब और असहाय लोगों के बीच मुख्य अतिथि के द्वारा कंबल वितरण किया गया।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद तमन्ना खान के अलावा पप्पू खान,मोहम्मद जियाउद्दीन,सरदार पोपिंदर सिंह,मोहम्मद रूबैद,पंकज कुमार साह,एजाजुल हक नन्हे,रवि गुप्ता,मोहम्मद गुफरान,राहुल गुप्ता,नौशाद आलम,तेजनारायणं मुखिया,अकरम जमाल ख़ान,अशोक यादव आदि लोग उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article