बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जिन युवाओं के पास सार्टिफिकेट होगा उन्हें नौकरी देने का काम करेंगे – तेजस्वी

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा के दिवंगत विधायक उत्तम कुमार यादव मोदी जी की तरह नकली चाय वाला नहीं बल्कि वे एक असली चाय वाले थे। जिन्होंने हमेशा दबे कुचले आम लोगों के लिए आवाज उठाने का काम किया। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बछवाड़ा के अयोध्या ठाकुरवाड़ी परिसर में सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि बछवाड़ा से महागठबंधन की सीट होनी चाहिए। हम आप लोगों से कहना चाहते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की जीत होगी।

- Sponsored Ads-
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जिन युवाओं के पास सार्टिफिकेट होगा उन्हें नौकरी देने का काम करेंगे – तेजस्वी 2

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जिन युवाओं के पास सार्टिफिकेट होगा उन्हें नौकरी देने का काम करेंगे। हर युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे। आज बिहार की जनता कह रहा है कि फैक्ट्री बनाएंगे गुजरात में और वोट चाहिए बिहार में, उन्होंने नारा दिया कि दो हजार पांच से दो हजार पच्चीस अब गद्दी छोड़ो नितीश’,वही वोट चोर गर्दी छोड़ के नारों से पुरा मैदान गुंजता रहा।  कार्यक्रम के दौरान बछवाड़ा विधानसभा समेत अन्य विधानसभा के कार्यकर्ता मौजूद थे। तेजस्वी यादव बछवाड़ा पहुंचते ही बछवाड़ा विधानसभा के दिवंगत विधायक उत्तम कुमार यादव के घर अरवा सामुदायिक भवन पहुंचे जहां उन्होंने पुर्व विधायक उत्तम यादव के प्रतिमा का अनावरण किया।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जिन युवाओं के पास सार्टिफिकेट होगा उन्हें नौकरी देने का काम करेंगे – तेजस्वी 3तेजस्वी के आगमन को लेकर करीब 11 बजे से ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओ का हुजूम पहुँचाना शुरू हो गया था। कड़ी धुप और पांच घंटे इंतजार के बाद तेजस्वी का हेलीकॉप्टरो सभा स्थल पर पहुंचा। राजद के कार्यक्रम होने के कारण मच पर सीपीआई के पूर्व विधायक अवधेश राय के सिवा सभी राजद के कार्यकर्ता ही मंच पर रहे। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के पुर्व विधायक सह जिला मंत्री अवधेश कुमार राय ने कहा कि बिहार सरकार तेजस्वी यादव के घोषणाओं की कॉपी करने में लगा हुआ है। आज बीस वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं बढ़ाई गयी थी। लेकिन जब तेजस्वी यादव ने सरकार बनते ही वृद्धावस्था पेंशन पन्द्रह सौ रुपये देने की घोषणा के साथ ही बिहार सरकार के द्वारा ग्यारह सौ रुपये बढ़ा दिया।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जिन युवाओं के पास सार्टिफिकेट होगा उन्हें नौकरी देने का काम करेंगे – तेजस्वी 4

उन्होंने कहा कि आज बिहार में महागठबंधन को आम लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है उसे बचाने की जरूरत है।  हम मंच से आपको बताना चाहते हैं कि सरकार बनते ही बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा।  गरीबों को काम दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी और बिहार में बहुमत की सरकार बनाएगी।कार्यक्रम के दौरान दिगम्बत विधायक स्व उत्तम यादव के पुत्र कुमार रुपेश ने नेता प्रतिपक्ष को चांदी का मुकुट व चादर से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने किया।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जिन युवाओं के पास सार्टिफिकेट होगा उन्हें नौकरी देने का काम करेंगे – तेजस्वी 5मौके पर मंगनीलाल मंडल, डॉ तनवीर हसन, नीरज यादव, कुमार रूपेश यादव, महेंद्र विद्यार्थी, फुल कुमारी, श्याम प्रसाद दास, रवि नंदन यादव,अरुण यादव,विष्णुदेव सहनी, बलराम निषाद, प्रशांत कुमार दीपक,नसीम अख्तर,धर्मेंद्र राय,समेत अन्य राजद कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।  मौके पर दिनेश चौरसिया,जीवू प्रसाद सिंह,अरमान कुरैशी,मुकेश मेहता, धर्मेन्द्र रजक,रंधीर वर्मा समेत हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article