नालंदा:जिला परिषद की बैठक में कई एजेंडे पारित, लंबित योजनाओं को चालू करने की मंजूरी

DNB Bharat Desk

 

जिले में निर्मित सभी डाकबंग्ला में 2-2 बेड, सोफा, टीवी, कुर्सी समेत अन्य उपस्करों की खरीद किए जाने की सहमति प्रदान की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला परिषद की अध्यक्ष पिंकी कुमारी उपाध्यक्ष अनुराधा देवी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला परिषद कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पारित किए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि सर्किट हाउस निर्माण होने से अधिकारियों और सदस्यों को सुविधा होगी।

नालंदा:जिला परिषद की बैठक में कई एजेंडे पारित, लंबित योजनाओं को चालू करने की मंजूरी 2रात्रि विश्राम के लिए होटलों की शरण नहीं लेनी पड़ेगी। बैठक में कार्यो में लेटलतीफी और बिल भुगतान का मसला भी छाया रहा। जिले में निर्मित सभी डाकबंग्ला में 2-2 बेड, सोफा, टीवी, कुर्सी समेत अन्य उपस्करों की खरीद किए जाने की सहमति प्रदान की गई। मनरेगा से सदस्यों द्वारा 1600 योजनाएं दी गई हैं।

- Sponsored Ads-

नालंदा:जिला परिषद की बैठक में कई एजेंडे पारित, लंबित योजनाओं को चालू करने की मंजूरी 3योजनाओं की संख्या ज्यादा होने के बाद कार्यों का संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। बैठक में सदस्यों को सलाह दी गई कि प्राथमिकता आधारित योजना को छोड़कर शेष को 5 जनवरी तक डिलीट करा लें।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article