सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में बीएलटीएफ बैठक आयोजित

DNB Bharat Desk

एलबेंडाजोल टेबलेट, परिवार नियोजन पखवाड़ा, प्लस पोलियो अभियान की सफलता को लेकर हुई चर्चा।

डीएनबी भारत डेस्क

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी स्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में सोमवार को बरौनी बीडीओ की अध्यक्षता में बीएलटीएफ बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से तीन कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 4 सितंबर को 1 वर्ष से 19 वर्षों तक के सभी आयु वर्गों के बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल टेबलेट सभी विद्यालयों में खिलाया जाएगा। तथा छुटे हुए बच्चों को मॉप अप राउंड में 11 सितंबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाया जाएगा।

वहीं 17 सितम्बर से 30 सितम्बर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा जिस पर भी विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। वहीं आगामी 22 सितम्बर से शुरू होने वाली प्लस पोलियो अभियान की सफलता को लेकर भी कार्ययोजना तैयार करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस अवसर पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संतोष कुमार झा, सीडीपीओ बरौनी प्रीति कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका राधा कुमारी, बीएचएम संजय कुमार, बीसीएम रानी कुमारी , बीएमईए प्रियदर्शी अनुराग सहित अन्य उपस्थित रहे।

वहीं कृमि संक्रमण से बच्चों को बचाव लेकर पूछे जाने पर बेगूसराय शहर के महमदपुर स्थित मंगलम होस्पीटल के निर्देशक नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा विजयंत कुमार ने बताया कि अपने हाथ साबून से धोएं । विशेषकर खाने से पहले और शौच के बाद ।खुले में शौच नहीं करें, शौचालय का प्रयोग करें, जुते- चप्पल पहने, आसपास में साफ-सफाई रखें, नाखून साफ और छोटा रखें, हमेशा साफ़ पानी पिएं, खानें को ढककर रखें, साफ पानी में ही फल व सब्जियां धोएं। बच्चों को स्वस्थ्य बनाने में अपना सहयोग दें। स्वस्थ बच्चे होंगे तो राज्य और देश हमारा स्वस्थ और सबल होगा तथा इससे विश्व को एक संदेश जाएगा।

- Sponsored Ads-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में बीएलटीएफ बैठक आयोजित 2वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर स्पर्श न्यू वोर्न एंड चाईल्ड होस्पीटल तथा अमीरा अस्पताल बेगूसराय के निर्देशक नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा संजय कुमार ने बताया कि कृमि के संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है। जिसके कारण हमेशा थकान रहती है। संपूर्ण शरीर का मानसिक और शारीरिक विकास में वाधा आ सकती है बच्चों में। वहीं द्वय नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डा विजयंत कुमार एवं डा संजय कुमार ने इस माध्यम से बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाने का अपिल भी किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article