बिहार में हर रोज खुल रहा शराबबंदी की पोल, बेगूसराय में पुलिस हिरासत में शराबी ने जमकर किया हंगामा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन आए दिन ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो शराबबंदी की पोल खोलने के लिए काफी है। ताजा मामला बेगूसराय के सदर अस्पताल से सामने आया है जहां एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया और पुलिस वालों से भी तू तो मैं मैं करता रहा। तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह पुलिस के हिरासत में शराबी युवक हंगामा कर रहा है।

- Sponsored Ads-

शराबी युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मेंन मार्केट के रहने वाले मोहम्मद हलीम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात मोहम्मद हलीम शराब के नशे में तरबन्ना के नजदीक हंगामा कर रहा था। तभी रतनपुर थाने की पुलिस को इसकी सूचना मिली और उसने जाकर उसे हिरासत में ले लिया। लेकिन उसके बाद मोहम्मद हलीम लगातार पुलिस वालों से तू तू मैं मैं एवं बहस रहा। तत्पश्चात पुलिस उसे जांच के लिए सदर अस्पताल लाई वहां पर भी मोहम्मद हलीम ने जमकर हंगामा किया।

मोहम्मद हलीम ने बताया कि बिहार में नाम की शराबबंदी है और बेगूसराय में हर जगह शराब मिल रही है। वही रतनपुर थाने की पुलिस ने कहा कि शराब के नशे में हंगामा की सूचना पर पुलिस में मोहम्मद हलीम को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article