बेगूसराय पुलिस ने नीजी फाइनेंस कंपनी कर्मी से लूट की घटना का किया खुलासा, दो लूटेरे गिरफ्तार

DNB Bharat

दो लुटेरों की गिरफ्तारी के साथ लूटी हुई सोने की चकती और मोबाइल टैब सहित मोटरसाइकिल भी किया गया बरामद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां निजी फाइनेंस कंपनी से लूट कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो लुटेरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने लूटी हुई सोने की चकती और मोबाइल टैब सहित मोटरसाइकिल बरामद किया है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि 7 जुलाई को तेघड़ा थाना अंतर्गत अपराधियों ने निजी कंपनी के कर्मी प्रेम कुमार से हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इसी सिलसिले में एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर एक टीम गठित कर लगातार अपराधी के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। वहीं पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार दोनों अपराधी के पास से लूटी हुई मोबाइल, सोने की चकती, मोबाइल टैब और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। इस दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 7 जुलाई को तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकठौल में अपराधियों के द्वारा एक निजी कंपनी के फाइनेंस कर्मी से हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

इस मामले में पुलिस ने 3 दिन के अंदर दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटी हुई सभी सामान बरामद किया है। इस दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तेघड़ा थानाक्षेत्र निवासी विक्की कुमार और मुफस्सिल थानाक्षेत्र निवासी गुल्लू पोद्दार है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल इस दोनों अपराधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस राहत की सांस ली है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article