खस्ताहाल है सदर अस्पताल, सड़क दुर्घटना में घायल मरीज के परिजन भटकने को मजबूर, नहीं मिल रहे चिकित्सक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के नामचीन सरकारी अस्पतालों में से एक बेगूसराय सदर अस्पताल एक बार फिर अपनी व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। जहां मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाता और मरीज के परिजन अपने मरीज का निजी नर्सिंग होम में इलाज करने को विवश हैं। दरअसल बीती रात भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेयाय निवासी अशोक चौधरी अपनी बाइक से बेगूसराय जा रहे थे उसी क्रम में फुलवरिया थाना क्षेत्र के पिपरा के समीप तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Sponsored Ads-

स्थानीय प्रशासन के द्वारा पहले उन्हें बरौनी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जब मरीज के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की तकरीबन 1 घंटे से वह लोग मरीज को लेकर भटक रहे हैं लेकिन ना तो यहां चिकित्सक हैं और ना ही अशोक चौधरी का इलाज हो रहा है।

थक हारकर परिजन मरीज को लेकर निजी नर्सिंग होम में जाने की बात बता रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article