नालंदा: 26 नवंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा किया जायगा “ग्राम चौपाल” का आयोजन

DNB Bharat Desk

चौपाल में किसान, नौजवान, महिलाएं, गरीब और शोषित वर्ग के लोग शामिल होंगे।

डीएनबी भारत डेस्क

आगामी 26 नवंबर को नालंदा जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में युवा राजद के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस चौपाल के आयोजन को लेकर युवा राजद की ओर से तैयारी बैठक की गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: 26 नवंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा किया जायगा “ग्राम चौपाल” का आयोजन 2महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी बढ़ रही है। नई शिक्षा नीति का भी गरीबों और पिछड़ों के लिए कोई फायदा नहीं हुआ है। इन सभी मुद्दों पर ग्राम चौपाल में चर्चा होगी  उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस चौपाल में किसान, नौजवान, महिलाएं, गरीब और शोषित वर्ग के लोग शामिल होंगे।

नालंदा: 26 नवंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा किया जायगा “ग्राम चौपाल” का आयोजन 3 उन्होंने कहा कि हमलोग केंद्र सरकार की काली करतूतों को जनता के सामने उजागर करेंगे। इस चौपाल में महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के सामने रखा जाएगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article