बीपीएससी द्वारा चयनित उत्तर प्रदेश के छह शिक्षको ने अपने पद से दिया इस्तीफा,चार महिला और दो पुरुष शामिल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार सरकार द्वारा बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों का चयन किया गया पर उत्तरप्रदेश के कई शिक्षकों को बिहार का माहौल और पे स्ट्रक्चर पसंद नहीं आ रहा जिसकी बजह से शिक्षको के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है.

- Sponsored Ads-

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय में अब तक छह शिक्षकों ने अपने पद से इस्तीफा दें दिया है.हालांकि इस मामले मे एक शिक्षक ने इस्तीफा की बजह केंद्रीय बिद्यालय मे चयन बताया है. आंकड़ों के हिसाब से अब तक कुल चार महिला और दो पुरुष शिक्षक शामिल है.

बीपीएससी द्वारा चयनित उत्तर प्रदेश के छह शिक्षको ने अपने पद से दिया इस्तीफा,चार महिला और दो पुरुष शामिल 2इस्तीफा देने वाले शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय तेमुहा में पदस्थापित प्राथमिक शिक्षक सारिका कुमारी मिश्रा, मध्य विद्यालय बीरपुर में पदस्थापित शुभ्रा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुबन मे मंझौल दो मे पदस्थापित दीपा कुमारी, नवीन प्राथमिक विद्यालय की बंदना स्वर्णकार, उत्क्रमित हाई स्कूल कोरियामा के अंबर कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसैठ छौराही के कौशल सिंह शामहो प्रखंड के अकबरपुर बरारी के अभिषेक कुमार ,बीहट हाई स्कूल. बीहट स्कूल मे पढ़ास्थापित शीवॉशु रंजन त्रिपाठी और शार्दुल सिंह आदी शामिल है.

बीपीएससी द्वारा चयनित उत्तर प्रदेश के छह शिक्षको ने अपने पद से दिया इस्तीफा,चार महिला और दो पुरुष शामिल 3इस संबंध में शिवांशु रंजन त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि उनका चयन केंद्रीय विद्यालय के लिए हो गया है.बिहार के बदले केंद्रीय नौकरी का चयन के संबंध में उन्होंने कहा कि जहां उनका प्रस्तावना हुआ है वह उनके घर के समीप है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का अपना एक स्तर है वहां बच्चों को पढ़ने के लिए एक अच्छा माहौल और एटमॉस्फेयर है.

यहां की अपेक्षा वहां का वेतन मान ज्यादा है उन्होंने बताया कि बिहार में भी शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने बताया लगभग दो सौ के करीब शिक्षक जिनका चयन केंद्रीय विद्यालय में हुआ है वह इस्तीफा दे सकते हैं. बताते चले की इस्तीफा देने वालों में दीपा कुमारी, सारिका कुमारी मिश्रा और शुभ्रा कुमारी बेगूसराय बिहार की रहने वाली है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article