बेगूसराय तीन  दिन से लापता युवक का शव गड्ढे से बरामद,इलाके में फैली सनसनी,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। मृतक युवक की पहचान हरदिया गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज का पुत्र मोहम्मद सरफराज के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय तीन  दिन से लापता युवक का शव पुलिस ने पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है। वहीं युवक का सब मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है। मृतक युवक की पहचान हरदिया गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज का पुत्र मोहम्मद सरफराज के रूप में की गई है।

बेगूसराय तीन  दिन से लापता युवक का शव गड्ढे से बरामद,इलाके में फैली सनसनी,परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिन से मोहम्मद सरफराज घर से लापता हो गया था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया था।लेकिन मोहम्मद सरफराज का कोई आता पता नहीं चल सका था। फिर बाद में गुमशुदगी का मामला थाना में दर्ज कराए थे। आज जब लोग शौच करने के लिए पानी भरे गड्ढे के तरफ गया तो मोहम्मद सरफराज का लाश तैरता हुआ लोगों ने देखा। तभी इसकी सूचना परिजनों को दिया गया।

बेगूसराय तीन  दिन से लापता युवक का शव गड्ढे से बरामद,इलाके में फैली सनसनी,परिजनों में मचा कोहराम 3आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर अपने बेटे को मरा हुआ देखकर पूरे परिवार का होश उड़ गया।फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को दी मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि मोहम्मद सरफराज की मौत कैसे हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article