नालंदा में दबंगों ने किसान के 02 बीघे खेत में लगे गेहूं के तैयार फसल काटा और की अवैध तरीके से उक्त खेत में मिट्टी की कटाई

DNB Bharat

नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के सकरौल गांव का मामला, पीड़ीत किसान की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में दंबंगों के दबंगई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के सकरौल गांव का है। जहां गांव के ही दबंगों ने दबंगई करते हुए दो बीघा खेतों में लगे किसानों के फसल को काट लिया। मामला यहीं नहीं थमा बचे फसल को दबंगों के द्वारा जेसीबी मशीन से बर्बाद करते हुए अवैध तरीके से उक्त खेत से मिट्टी की कटाई भी की गई।

- Sponsored Ads-

नालंदा में दबंगों ने किसान के 02 बीघे खेत में लगे गेहूं के तैयार फसल काटा और की अवैध तरीके से उक्त खेत में मिट्टी की कटाई 2

घटना के संबंध में पीड़ित किसान ने बताया की ग्रामीणों के द्वारा जमीन मालिक को सूचना मिली की गांव के दबंगो द्वारा खेतो में लगे 50 हजार की गेहूं की फसल को काट लिया गया है। और अवैध तरीके से जेसीबी मशीन के सहारे मिट्टी की कटाई कर बेची जा रही है।जानकारी मिलने पर जब किसान ने विरोध किया तो दबंगों ने किसान को अंजाम भुगतने की चेतवानी दी।

हालांकि इस मामले में कारू यादव मनोज यादव के विरुद्ध दीपनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है। दबंग डरा धमका कर किसान की जमीन को ओने पौने दाम में बेचने का दबाव डाल रहे हैं। हालांकि इस संबंध में दीपनगर थाना में पीड़ित किसान के द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया है जिसके बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article