हथियार प्रदर्शन और लोगों को डराने धमकाने का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में सिंघौल थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हथियार प्रदर्शन के साथ-साथ लोगों को धमकाने के आरोप में एक आरोपी को हरियार एवं कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के पचम्बा निवासी भास्कर कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि पप्पू कुमार कुछ दिन पूर्व एक स्थानीय महिला को धमका रहा था एवं हथियार का प्रदर्शन कर रहा था उसी वक्त किसी ने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तस्वीर सामने आते ही सिंघौल थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी शुरू की और भास्कर कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी पप्पू कुमार के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article