नालंदा: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बाढ़ प्रभावित इलाके में बांध कटाव, मरम्मती कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन के नाव से उतरथू गांव का फतहा खंधा बांध कटाव का लिया जायजा

डीएनबी भारत डेस्क

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन के मद्देनजर बिंद प्रखंड में उतरथू गांव का फतहा खंदा बांध कटाव मरम्मती कार्य प्रगति का निरीक्षण एसडीआरएफ बोट के माध्यम से किया गया। जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ वोट के माध्यम से जिराइनपर से नदी के रास्ते फतहा खंदा, बाहा नदी उतरवारी पीठ तक बांध का स्थलीय निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बाढ़ प्रभावित इलाके में बांध कटाव, मरम्मती कार्य प्रगति का किया निरीक्षण 2 निरीक्षण के क्रम में बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा बांध की मरम्मती कार्य को उन्होंने स्वयं देखा।उन्होंने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ आपदा से बचाव हेतु जहां तहां बांध कटाव की मरम्मती यथाशीघ्र सुनिश्चित करें, बालू भरे बोरा का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में तैयार रखें ,रात्रि प्रहर में भी बांध की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ।

नालंदा: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बाढ़ प्रभावित इलाके में बांध कटाव, मरम्मती कार्य प्रगति का किया निरीक्षण 3संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा प्रबंधन हेतु हमेशा अलर्ट मूड में रहे।दरअसल झारखंड और बिहार में लगातार बारिश के कारण झारखंड से छोड़े गए पानी से नालंदा जिले के कई नदियों के जलस्तर में बढोतरी हुई है।

नालंदा: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बाढ़ प्रभावित इलाके में बांध कटाव, मरम्मती कार्य प्रगति का किया निरीक्षण 4जलस्तर बढ़ने से रहुई बिंद बिहार शरीफ में कई जगह मार्ग बाधित हुआ वही कई जगह तटबंध भी टूट गई।तटबंध टूटने से ही कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।हालाकि राहत की बात यह है फिलहाल पंचानें पैमार सकरी लोकायन नदी का जलस्तर धीरे धीरे घाट रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article