नशामुक्ति के प्रति जागरुकता के लिए बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी 

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नशामुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया, उर्दू मध्य विद्यालय नुरूल्लाहपुर, मध्य विद्यालय सागी उर्दू, मध्य विद्यालय ताराबरियारपुर, मेघौल, खोदावंदपुर सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र मेंं प्रभात फेरी निकाल कर नशा सेवन नहीं करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नशा का जो हुआ शिकार उजङा उसका घर-परिवार जैसे जागरूकता नारे के साथ प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्रों ने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाल कर गगनचुंबी नारों से लोगों के बीच नशामुक्ति का संदेश दिया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर बच्चों ने अपने अभिभावकों को नशा से दूर रहने की नसीहत भी दी। प्रभात फेरी के बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं वाद-विवाद, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेंं विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर बीईओ दानी राय, एचएम अब्दुल्लाह, नाफे कौनैन, रकीबा शहनाज, मनीषा कुमारी, चांदनी प्रिया सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article