खोदावंदपुर में किसानों को 266.50 के बदले 300 रूपये में युरिया खाद,उर्वरक निगरानी समिति की हंगामेदार बैठक

DNB Bharat Desk

रबी फसलों का बुआई चल रहा है । एक पखवाड़ा बाद फसलो का पटवन शुरू होगा । गेंहू मक्का के पटवन के साथ ही यूरिया की मांग बढ़ जाती है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में रबी फसल के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए प्रखंड उर्वरक निगरानी समिति की हंगामेदार बैठक कर्पूरी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख संजू देवी ने किया । बैठक में मौजूद प्रखंड कृषि पदाधिकारी पारस नाथ काजी ने बताया कि अभी रबी फसलों का बुआई चल रहा है । एक पखवाड़ा बाद फसलो का पटवन शुरू होगा । गेंहू मक्का के पटवन के साथ ही यूरिया की मांग बढ़ जाती है । सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर किसानों को उर्वरक उपलब्ध करवाना हमसब की जिम्मेदारी है ।

- Sponsored Ads-

बैठक में मौजूद खाद दुकानदारो ने कहा कि निर्धारित मूल्य पर खाद की विक्री तब सम्भव है जब थोक विक्रेता , खुदरा विक्रेता को निर्धारित मूल्य पर दे और पदाधिकारी इस बात की गारंटी करे । खुदरा विक्रेताओं ने कहा थोक विक्रेता को हमारे दुकान पर 253 रुपये में एक बैग यूरिया पहुंचना है । लेकिन थोक विक्रेता हमलोगों से एक बैग 260 रुपये , 18 रुपये भाड़ा और चार रुपये मोटीया मिलाकर कुल 282 रुपये लेता है । अब आपही कहिए 282 रुपये में एक बैग यूरिया खरीदकर उसे 266 रुपये में बेचें ऐसा बिजनेश कौन करेगा ।

खोदावंदपुर में किसानों को 266.50 के बदले 300 रूपये में युरिया खाद,उर्वरक निगरानी समिति की हंगामेदार बैठक 2मजबूरन उसे 300 में बेचना पड़ता है । खुदरा विक्रेता ने कहा कि जब हम इसका विरोध करते हैं तो होसेलर हमलोगों को खाद नही देता है । इस बात पर अधिकारियों की बोलती बंद हो गयी । जबाब में कृषि समन्वयक मनोज गुप्ता ने कहा आपसभी दुकानदार इस आशय का आवेदन एक साथ दीजिए हम उसे वरीय पदाधिकारियों को भेज देंगे । अंत मे सर्वसम्मति से मौखिक रूप से निर्णय लिया गया कि किसानों को 290 रुपये प्रति बैग यूरिया बेचा जाय । इतना सुनते ही वामपंथी प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का विरोध किया ।फिर सदन हंगामे में डूब गया ।

भाकपा प्रतिनिधि ने विरोध करते हुए पदाधिकारी व अन्य दलों के प्रतिनिधियों से कहा इसी बात को आपलोग ओन कैमरा पर बोले । लेकिन कोई बोलने के लिए तैयार नही हुआ फिर बैठक समाप्त हो गया । बैठक में बीएओ के अलावे सीओ अमरनाथ चौधरी , कृषि समन्वयक शालिग्राम सिंह , मनोज कुमार गुप्ता ,राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.जियाउर्रहमान उर्फ शैफी , जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार , कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो.नाज , भाकपा माले के अवधेश कुमार खाद विक्रेता कंचन कुमार , राजेश कुमार , अभिषेक कुमार , रामाशीष यादव अरुण कुमार , राकेश कुमार , अरविंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article