बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस के एक मज़बूत स्तंभ थे कन्हैया चौधरी – मो. अबू तमीम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के कांग्रेस नेता का निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहड़ व्याप्त है। विगत दिनो सायंकाल में कन्हैया चौधरी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से कैंसर के बीमारी से ग्रसित के साथ साथ इलाजरत थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से जिला ने कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ खो दिया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मो० अबू तमीम के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल आज प्रातः उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लिपटा तथा पुष्प अर्पित किया तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस के एक मज़बूत स्तंभ थे कन्हैया चौधरी - मो. अबू तमीम 2इस अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने तथा संचालन रोसड़ा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह अधिवक्ता ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने उन्हें एक राष्ट्रवादी तथा कुशल समाजसेवी एवं गरीबों के हित के लिए समर्पित राज नेता की संज्ञा दी तथा कहा की स्व० चौधरी युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरूवात की और जीवन पर्यन्त कांग्रेस के सदस्य रहें। उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि निजी तौर पर उन्हें भी जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं लगती है।

- Sponsored Ads-

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस के एक मज़बूत स्तंभ थे कन्हैया चौधरी - मो. अबू तमीम 3इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, कांग्रेस एस०सी० विभाग के ज़िलाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, उपेंद्र नारायण पोद्दार, नंदन कुमार चौधरी, अजीत कुमार सिंह, रोसड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गजेंद्र नारायण झा, अमरेश चौधरी, नरेश चौधरी, विनायक चौधरी, मनोज झा, बल्लीपुर निवासी सुनील चौधरी, मनोज महतो आदि लोगों ने भी उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article