बेगूसराय में खेत पटवन के दौरान करंट लगने से होम्योपैथिक चिकित्सक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव की है, मृतक चिकित्सक की पहचान नया गांव के रहने वाले सीताराम सिंह के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में एक ग्रामीण होम्योपैथिक चिकित्सक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव की है। मृतक चिकित्सक की पहचान नया गांव के रहने वाले सीताराम सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सीताराम सिंह अपने खेत में पटवन करने के लिए गए थे उसी क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में खेत पटवन के दौरान करंट लगने से होम्योपैथिक चिकित्सक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2आनन फानन में परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए लाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सको ने सीताराम सिंह को मृत घोषित कर दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की वजह से उनकी जान गई है। क्योंकि विहार सरकार के द्वारा यह घोषणा की गई कि हर एक खेत तक बिजली का पोल पहुंचाया जाएगा।

बेगूसराय में खेत पटवन के दौरान करंट लगने से होम्योपैथिक चिकित्सक की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3 लेकिन ऐसी कोई सुविधा नहीं दी गई और कुव्यवस्थित ढंग से बिजली पहुंचाई गई है जिससे आए दिन ऐसे हादसे सामने आ रहे हैं । फिलहाल लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है ।

बेगूसराय संवददाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article