बछवाड़ा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने दिया अविश्वास का आवेदन

DNB Bharat Desk

 

 

ग्यारह सदस्य के द्वारा आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया गया है जिसमें नौ पंचायत समिति सदस्य स्वदेह उपस्थित हुए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्यो ने प्रखंड प्रमुख राधा देवी के खिलाफ शनिवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड प्रमुख,प्रखंड विकास पदाधिकारी व पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन देकर जानकारी दी है। पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या एक पंकज कुमार, क्षेत्र संख्या चार रंजू देवी, क्षेत्र संख्या 13 पूजा कुमारी, क्षेत्र संख्या 17 सुधाकर मेहता, क्षेत्र संख्या 15 अमरकांत यादव , क्षेत्र संख्या 11 मिथिलेश कुमार यादव, क्षेत्र संख्या 23 उर्मिला देवी, क्षेत्र संख्या 19 सुरेन्द्र कुमार यादव, क्षेत्र संख्या 21 हरेन्द्र साह, क्षेत्र संख्या  22 हीना प्रवीण, क्षेत्र संख्या 3 इन्द्राशन देवी ने अपने आवेदन में प्रखंड प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा है कि

- Sponsored Ads-

प्रखंड प्रमुख के द्वारा योजना का चयन व क्रियान्वयन व भेद भाव तथा प्राथमिकता के आधार पर नहीं किया गया जो विभागीय पद व नियम के विरूद्ध है, जिससे अपेक्षित व जरूरत मंद लोगों का विकास नहीं हो सका। योजना का क्रियान्वयन व भुगतान का काफी अनियमितता परिलक्षित है, जो पद कार्यमर्यादा व लोक आचरण के विरुद्ध है। विकासात्मक योजनाओं समय प्रखंड पंचायत समिति क्षेत्रों में समान व बराबर हिस्से में नहीं दिया गया। पंचायत समिति की बैठक समय पर नहीं किया गया और ना ही इसके प्रति किसी प्रकार की सजगता व तत्परता दिखाई जाती है।

बछवाड़ा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने दिया अविश्वास का आवेदन 2जिससे विकास कार्य प्रभावित हुआ तथा योजनाओं का संचालन समय से नहीं हो सका। प्रखंड प्रमुख के द्वारा पंचायत समिति सदस्यो के साथ मर्यादा के विरूद्ध व्यवहार किया जाता रहा। जो लोक आचरण के विरुद्ध है। प्रमुख के द्वारा कार्यकारणी समिति का गठन नियम के अनुसार नहीं किया गया और ना ही समय से बैठक किया गया और ना ही सहभागिता लिया गया। जो निराशाजनक कार्य है।  इन्हीं सब कारणों से पंचायत समिति सदस्य को आपके प्रति अविश्वास है। मामले को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि प्रखंड प्रमुख के खिलाफ ग्यारह सदस्य के द्वारा आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया गया है जिसमें नौ पंचायत समिति सदस्य स्वदेह उपस्थित हुए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article