ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से खरीदा ऑक्सीजन सिलिंडर, जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध होगा मुफ्त सेवा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर जिला के हसनपुर प्रखंड अंतर्गत नयानगर पंचायत के ग्रामीणों के सहयोग से एक ऑक्सीजन सिलिंडर खरीद कर आम जनमानस के उपयोग के लिए मनोरमा शिवनंदन प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के परिसर में लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम पंचायत में ही ग्रामीणों के बीच आयोजित किया जिसमें उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता भूपेंद्र नारायण सिंह ने ऑक्सीजन सिलिंडर का लोकार्पण किया।

- Sponsored Ads-

ग्रामीण रंजीत कुमार बबलू ने बताया कि गांव में अक्सर देखा जाता था कि लोगों के तबियत खराब होने पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पाता था। लोगों को शहरों के अस्पताल में जाना पड़ता था। इसलिए हम ग्रामीणों ने आपसी राय के बाद ग्रामीणों के सहयोग से ही एक ऑक्सीजन सिलिंडर खरीदा जो कि हर ग्रामीण को जरूरत पड़ने पर उपलब्ध होगा। ऑक्सीजन सिलिंडर का मनोरमा शिवनंदन प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के नाम से लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का मुफ्त सुविधा रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत के वरिष्ठ सदस्यों ने इस कार्य की काफी सराहना की। ऑक्सीजन सिलिंडर के खरीद में ग्रामीणों के सहयोग के साथ ग्रामीण विनय कुमार सिंह, रंजीत कुमार बबलू, संजीव कुमार सुमन, राजीव लोचन भारद्वाज समेत अन्य का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान सत्येंद्र प्रसाद सिंह, अरविंद प्रसाद सिंह, अरुण प्रसाद सिंह, पंकज कुमार सिंह, शशिरंजन प्रसाद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, राधाकांत प्रसाद सिंह, चितरंजन प्रसाद सिंह, नंद जी, सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, ऋषिकेश प्रसाद शर्मा, सर्वेश कुमार, विनय कुमार सिंह, सुदर्शन कुमार, कन्हैया प्रसाद सिंह, संजीव कुमार सुमन, प्रवीण कुमार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article