अब पूरे देश में महिलाएं और गरीब लोग भी हो रहे आत्मनिर्भर, यह सब पीएम की देन – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

भारत विकास संकल्प यात्रा के दौरान बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड के बहरामपुर एवं बछवाड़ा प्रखंड के बछवाड़ा गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सैकड़ो की तादाद में आम लोग एवं जीविका दीदियों ने भी भाग लिया। संकल्प यात्रा के क्रम में आम लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया गया।

- Sponsored Ads-

मौके पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत में महिलाएं एवं गरीब लोग एक आत्मनिर्भर जीवन व्यतीत कर रहे हैं और इसका पूरा श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। क्योंकि नरेंद्र मोदी के द्वारा एक तरफ जहां देश के विकास के लिए कई कारगर कदम उठाए गए तो वहीं आम जनमानस के लिए भी विभिन्न काम किए गए जिनमें उज्जवला योजना, हर घर शौचालय सहित कई ऐसे काम है जिसमें की लोगों का अपना स्वाभिमान बढा है और लोग एक सम्मानित जीवन जी रहे हैं। आज प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्य का ही वजह है कि अब आम लोग भावनात्मक रूप से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ रहे हैं और निश्चित रूप से आगे आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों पर राज करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article