खोदावंदपुर में स्थानीय अधिकारियों ने बुढ़ी गंडक के छठ घाटों का किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के सीओ अमरनाथ चौधरी,बीडीओ नवनीत नमन एवं थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने संयुक्त रूप से मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बुढ़ी गंडक नदी में स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्थल निरीक्षण से लौटकर खोदावंदपुर में पत्र प्रतिनिधियों से बात करते हुए सीओ ने कहा कि हमारे अंचल में कुल 34 छठ घाट है ।

- Sponsored Ads-

जिनमे अधिकांस छठ घाट बुढ़ी गंडक नदी किनारे है । मेघौल , बेदुलिया , मटिहानी , मालपुर , फ़फौत , बरियारपुर पश्चिम , मिर्जापुर , बाड़ा , बेगमपुर, मोहनपुर नुरूलाहपुर और नारायणपुर गांव के समीप छठ घाटों को देखा । जिनमे अधिकांस घाट ठीक ठाक दिखा । कुछ घाट खतरनाक दिखे ।

वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर खतरनाक घाटों को छठ पूजा के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा । तथा सही घाटों की साफ सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक पहल का प्रयास किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article