बरौनी रिफाइनरी परिसर में समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने पर क्लस्टर हेड एल एंड टी कम्पनी अनिल शर्मा को रिफाइनरी प्रमुख ने किया सम्मानित

DNB Bharat Desk

रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफाइनरी आर के झा ने क्लस्टर हेड एल एंड टी कम्पनी अनिल शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया  सम्मानित

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी रिफाइनरी परिसर में समारोह आयोजित कर रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफाइनरी आर के झा ने क्लस्टर हेड एल एंड टी कम्पनी अनिल शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथि सह रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफाइनरी आर के झा ने कहा कि यह अवसर हमारे लिए गौरवशाली क्षणों में शामिल रहेगा।

बरौनी रिफाइनरी परिसर में समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने पर क्लस्टर हेड एल एंड टी कम्पनी अनिल शर्मा को रिफाइनरी प्रमुख ने किया सम्मानित 2

उन्होंने इस गौरवशाली क्षणों में क्लस्टर हेड एल अनिल शर्मा एवं एल एंड टी कम्पनी को पुरस्कृत करना संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एल एंड टी कम्पनी ने बरौनी रिफाइनरी परिसर, आवासीय परिसर सहित बरौनी रिफाइनरी द्वारा किए जाने वाले समुदायिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यह संस्थान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज बेगूसराय परिसर में बरौनी रिफाइनरी के तत्वावधान में एल एंड टी कम्पनी द्वारा 15000 पौधों को लगाया गया है। इस कार्य को आगे भी सुचारू रखा जाएगा।बरौनी रिफाइनरी परिसर में समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने पर क्लस्टर हेड एल एंड टी कम्पनी अनिल शर्मा को रिफाइनरी प्रमुख ने किया सम्मानित 3

- Sponsored Ads-

उन्होंने इसके लिए एल एंड टी कम्पनी एवं क्लस्टर हेड अनिल शर्मा के प्रति अपना आभार प्रकट किया। मौके पर रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यपालक निदेशक बरौनी रिफाइनरी आर के झा, क्लस्टर हेड सह हेड इंडस्ट्रियल सेगमेंट अनिल शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर सिंधे विलास रामजी, एच आर एल एंड टी कम्पनी संदीप सिंह, एकाउंट हेड मनीष कुमार, सेफ्टी इंचार्ज मुकेश कुमार, सिनियर मेनेजर सी एस आर, डीजीएम पी आर पत्ते, मूर्ति, एच आर- डीजीएम रविन्द्र साहू , एच आर सत्यप्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवादाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article